BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजब-गजब प्रेम :5 बेटियों की मां को 30 साल के युवक से इश्क......बेटियां पहुंची थाने, फिर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 12, 2021

अजब-गजब प्रेम :5 बेटियों की मां को 30 साल के युवक से इश्क......बेटियां पहुंची थाने, फिर...



भिंड में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। महिला खुद से 15 साल छोटे प्रेमी से शादी करने जा रही है। इससे पहले भी चार लोगों से शादी रचा चुकी है, जिसमें दो के नाम तक नहीं बता पा रही है। अब पांचवीं शादी करने के लिए तैयारी कर रही है। महिला को पहले से पांच बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है। मां की लव-मैरिज का विरोध बेटियां और दामाद भी कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत भी थाने में की है। महिला की बेटियां थाने में मां के सामने गुहार लगाती रहीं कि हम आपके साथ काम करेंगी। पांचवीं शादी मत करो, लेकिन महिला मानने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस समझौते की कोशिश कर रही है।

शनिवार दोपहर महिला पुलिस डेस्क पर बेटियों और मां के बीच विवाद की शिकायत आई। तीन बेटियों ने अपनी मां की शिकायत की थी, वह पांचवीं शादी करने जा रही है। हम तीनों बहनों को घर से निकाल दिया है। पुलिस ने महिला को बुलवाया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की बात बताई। वह बेटियों को साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।

अब मिथुन गुर्जर से पांचवीं शादी

महिला के पांच बेटियां हैं, इनमें दो की शादी हो चुकी है। बेटियों का कहना है कि मां की उम्र 45 साल है। वह खुद से 15 साल छोटे मिथुन गुर्जर (30) के साथ पिछले एक साल से रह रही है। वह भी उनके साथ रह रही थीं। पिछले कुछ दिनों से मिथुन उनके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद वह जीजा के यहां चली गईँ। यहां मिथुन और मां के शादी करने के बारे में पता चला। हमने मां को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुईं।



पहली शादी आठ महीने चली, दो की हो चुकी मौत, दो के नाम भी याद नहीं

महिला ने बताया कि 15 साल की उम्र में उसकी पहली शादी हुई थी। महिला ने बताया कि वह उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसे 8-10 महीने ही चली। अब तो पति का नाम भी याद नहीं है। दूसरी शादी औरेया में विनोद से हुई थी। उसकी यह पांच बेटियां हैं, जिसमें दो की शादी कर चुकी हूं। विनोद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तीसरी शादी सुकांड के ब्रजेंद्र से की थी। यह युवक भी बीमार हो गया। उसकी मौत हो गई। इसके बाद चौथी शादी वाले युवक का नाम नहीं बता पाई। जिससे शादी किए जाने की बात बेटी कह रही है। अब वह पांचवां मिथुन गुर्जर निवासी झांसी मोहल्ला, भिंड से शादी करने जा रही है। यहां पिछले एक साल से लिव एंड रिलेशन में रह रही है।

होटल में नौकरी करता है मिथुन

मिथुन ने दैनिक भास्कर को बताया, वो महिला से प्रेम करता है। उम्र से लेना-देना नहीं है। वो स्वयं होटल में नौकरी करता है। मिथुन का कहना है, उसके साथ महिला की बेटी रह सकती है। मैं पिछले एक साल से सभी का खर्च उठा रहा हूं। मिथुन की मासिक कमाई भी छह हजार मात्र है।

झूठ बोल रही बेटियां

महिला का कहना है, मैं शादी करने जा रही हूं। उनके साथ मिथुन मारपीट नहीं करता है। वह झूठ बोल रही है। मैं आगे का जीवन संभालने के लिए यह कदम उठा रही हूं।

काउंसिलिंग की जा रही है

महिला डीएसपी पूनम थापा का कहना है कि महिला की काउंसिलिंग कराई जा रही है। महिला, उसके प्रेमी, बेटियों और दामाद को बुलाकर समझौता कराया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment